क्या ठंड में अमरूद खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 17:10

अमरुद खाने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं. यहां तक कि सर्दी के मौसम में ज्यादा अमरुद खाने से आपको लाभ मिल सकते है.

सर्दी-जुखाम की समस्या होती है दूर
ये बात सुनकर शायद आपको हंसी आए लेकिन ये सच है कि सर्दियों में अमरूद खाने से सर्दी और जुखाम ठीक हो जाता है। वहीं अमरूद में विटामिन ए और ई पाया जाता है जिस वजह से ये आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। इसके साथ आंखें, त्वचा और बालों को भी अच्छा पोषण मिलता है।

कई खतरनाक बीमारियों से है बचाता
अमरूद में लाइकोपीन फाइटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि कैंसर (cancer) और ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारियों से दूर रखते हैं। इतना ही नहीं अमरूद आपके कोलेस्ट्रोल को भी बैलेंस करके रखता है। वहीं अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो अमरूद का सेवन कर सकते हैं।

अगर आपको पेट की समस्या है तो अमरूद खाने से ये समस्या जड़ से दूर हो जाएगी। जी हां, अगर आप कब्ज या पेट में गैस होने की वजह से परेशान हैं और दवाईयों पर पैसा खर्च कर रहे हैं तो इससे अच्छा आप उसी पैसों से अमरूद खरीद लें और इस परेशानी को जड़ से मिटा दें।

वहीं पेट के साथ ही अमरूद आपके दांतों और हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है। आपको ये भी जानकारी दे दें कि अमरूद में विटामिन सी होता है जोकि शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है।

सेहत के लिए रामबाण चीज है मूली, सलाद में रोज करें इसका सेवन

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info